छत्तीसगढ़: विधायक का वेतन एक लाख,जमीन भी पुस्तैनी, लेकिन पत्नी के नाम पर गरीबी रेखा का राशन कार्ड…

लाख रुपये तनख्वाह पाने वाले विधायक की पत्नी के नाम से भी गरीबी रेखा राशनकार्ड बना है और बकायदा उस कार्ड पर राशन का उठाव भी हर महीने हो रहा है। प्रदेश की पहली विधानसभा भरतपुर सोनहत विधानसभा से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो की पत्नी लीलावती के नाम पर राशजिमसें परिवार के सदस्य के तौर पर विधायकगुलाब कमरो का भी नाम है।
भरतपुर सोनहत से विधायक गुलाब कमरो मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के साल्ही ग्राम पंचायत के रहने वाले हैं। साल्ही ग्राम पंचायत के गरीबी रेखा राशनकार्ड धारियों में विधायक गुलाब कमरो की पत्नी लीलावती के नाम से भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार के तहत नीला राशनकार्ड बना है। विधायक की पत्नी के नाम से बने राशनकार्ड में सम्मलित सदस्यों में विधायक गुलाब कमरों व उनकी दोनों बेटी अंजली व निशा के भी नाम शामिल हैं।
हम गरीब मजदूर किसान
विधायक गुलाब कमरो ने बताया कि,गरीबी रेखा राशन कार्ड मेरे नाम से नहीं बना है । मेरी पत्नी के नाम से राशनकार्ड बना है। गरीबी रेखा राशनकार्ड बना होना कोई गुनाह नहीं है। हम गरीब मजदूर किसान लोग हैं।
विधायक के नाम पर जमीन
विधायक गुलाब कमरो की पत्नी के नाम पर राशनकार्ड भूमिहीन कृषि परिवार के तौर पर जारी हुआ है, जबकि विधायक गुलाब कमरो के नाम पर ग्राम साल्ही में कृषि भूमि व अन्य भूमि है, जिसका हवाला उन्होंने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के शपथपत्र में दिया था।
तो गलत है
जिला खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर ने बताया कि ,वेतन पाने वाले जनप्रतिनिधियों या उनके परिवार का गरीबी रेखा राशनकार्ड नहीं होना चहिए | अगर विधायक या उसके परिवार का गरीबी रेखा राशनकार्ड बना है तो गलत है।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
