जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़
रायगढ़ जिले के बहुचर्चित रिश्वत कांड की सच्चाई जो भी हो लेकिन मामले की गम्भीरता को देखते हुवे संवेदनशील एसपी संतोष सिंह ने कल ही त्वरित कार्यवाही करते हुवे उपनिरीक्षक पटेल को लाईन अटैच का आदेश जारी कर दिया है। आआन आदेश पत्र में श्री सिंह ने लिखा है कि दिनांक 17.05.2021 को डॉ० खगेश्वर प्रसाद वारे के द्वारा थाना प्रभारी सारंगढ़ को संबोधित एक शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें तहसीलदार, बी0एम0ओ0 एवं थाना
सारंगढ़ के उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल के द्वारा डरा धमकाकर पैसा लेने संबंधी तथ्य
उल्लेखित है।
अतएव उपरोक्तानुसार शिकायत की जांच किये जाने हेतु सुश्री गरिमा द्विवेदी उप पुलिस अधीक्षक (आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू.) जिला रायगढ़ को आदेशित किया जाता है, जो यथाशीघ्र जांच कार्यवाही पूर्ण करते हुए समस्त सुसंगत दस्तावेजों के इस कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे। उक्त अवधि में उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल थाना सारंगढ़ को रक्षित केन्द्र रायगढ़ सम्बद्ध किया जाता है।
देखें आदेश की कॉपी-

- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




