जगन्नाथ बैरागी

18 + आयु वर्ग के लोगों को प्रत्येक सेंटरों में कोविशील्ड लगेगा
45+ आयु वर्ग के लोगों को कल कोवैक्सीन व कोविशिल्ड दोनों लगेगा
कोवैक्सीन लगे हुए 4 से 6 हफ्ता हो गया है तो लगा सकते है दूसरा डोज का भी टीका
रायगढ़, 17 मई। रायगढ़ जिले में वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की टीम जी जान से मेहनत कर रही है ताकि लोगों को जल्द से जल्द टीका लगे और कोरोना से निजात मिल सके। स्वास्थ्य विभाग समेत प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी प्रतिदिन सुचारू रूप से वैक्सीनेशन सेंटरों को चलाने का प्रयास कर रही है लेकिन वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति न होने से टीकाकरण में कमी देखी जा रही है। आपको बता दें की रायगढ़ स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन प्रत्येक सेंटरों में किस-किस श्रेणियों का टीकाकरण किया जा रहा है उसकी जानकारी प्रदान करती है।

आज भी रायगढ़ स्वास्थ्य विभाग के सीपीएम डॉ. राकेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की
“45+ वर्ग के आयु श्रेणी के लोगों को कोविशिल्ड व कोवैक्सीन का टीकाकरण रामभाठा HWC में किया जाएगा। 18+ आयु वर्ग के लिए कल शहर में हमने कुल 19 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए हैं ताकि भीड़ भाड़ कंट्रोल हो सके और लोगों को अधिक से अधिक सेंटर होने का लाभ प्राप्त हो सके। हमारी कोशिश यहीं है कि हम रायगढ़ वासियों को जल्द से जल्द वैक्सिनेट कर उन्हें सुरक्षित कर सकें।”
इन जगहों में हो रहा है वैक्सीनेशन
18/05/2021 वैक्सीनशन सेंटर, रायगढ़
नोट : नीचे दिए सेन्टरो में 18+ का टीकाकरण हो रहा है और जहां कोविशिल्ड ही लगाया जाएगा
मेडिकल कॉलेज (GMC)
जतन परिसर
संत माइकल स्कूल
म्युनिसिपल स्कूल
मांगलिक भवन , कबीर चौक
महात्मा गांधी हॉस्पिटल
सलिनी स्कूल
भूपदेव स्कूल
इंदिरा स्कूल सकती गुड़ी
कन्या पुत्री शाला
प्राइमरी स्कूल छाता मुड़ा
सिंधु भवन
ललित पाठशाला
गवर्मेंट स्कूल राजीव गांधी नगर
गवर्मेंट स्कूल उर्दना
MMU 1 भगवानपुर
MMU 2 बरमूडा
MMU 3 कहुआकुंडा
MMU 4 अमालिभवना
नोट : नीचे दिए सेन्टरो में 45+आयु वर्ग का टीकाकरण हो रहा है और जहां कोविशिल्ड व कोवैक्सीन दोनों लगाया जाएगा
रामभाटा HWC
उपरोक्त सभी सेन्टरो टीकाकरण समय सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक किया जाएगा।
- निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी रोक..जांच के लिए बनीं जिला और ब्लॉक स्तरीय कमेटियां.. - May 21, 2026
- चेन्नई पर जीत से टॉप-2 में जगह बनाने के लिए उतरेगा गुजरात, जानें कैसी है अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट… - May 21, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में कई गांवों के सरपंचों ने दिया इस्तीफा, अंतागढ़ के गोल्डन चौक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे… - May 21, 2026

