रायगढ़। बीते 29 सितंबर की रात सत्तीगुड़ी चौक पर कुछ युवकों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट का फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना को लेकर दूसरे दिन प्रार्थी – आहत अजय दास मानिकपुरी उम्र 23 साल निवासी कोतरारोड कल पान ठेला के पास थाना कोतवाली रायगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 सितंबर की शाम वह अपने मोहल्ले का गणेश विसर्जन करने विजयपुर जा रहा था जो गांधी पुतला के पास से अकेले पैदल लौटकर वापस घर आने लगा, रात करीब 9:30 बजे सत्तीगुड़ी चौक के पास रुककर अजय अपने भाई विनोद महंत को लेने सत्तीगुड़ी चौक बुलाया, उसी समय सत्तीगुड़ी चौक पर वास्तव ठाकुर, सागर विश्वकर्मा और उसके साथियों के साथ वहां पहुंचे।

वास्तव ठाकुर ने अजय दास को उसके मोटर सायकल में बैठकर साथ चलने बोला। अजय के मना करने पर सभी अजय को गाली गलौज करते मारपीट कर मोटर सायकल में जबरन बिठाकर अष्टभुजी मंदिर के पास बने क्लब में ले जाकर बिज्जू ठाकुर के साथ हत्या करने की नियत से हाथ मुक्का डंडा राड से मारपीट कर चोंट पहुंचाया। आहत की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, हत्या का प्रयास, बलवा की सुसंगत धाराओं में अपाध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की गयी। आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे जिनकी लगातार कोतवाली पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी जिनमें तीन आरोपियों को खरसिया क्षेत्र में देखे जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा छापेमारी कर तीन आरोपी को हिरासत में लिया गया।
आरोपी वास्तव सिंह ठाकुर ने बताया कि इनके ऊपर अजय द्वारा कोतवाली में दर्ज कराये केस में 30 सितंबर को पेशी नियत थी। आरोपियों द्वारा अजय को बयान बदलने का दबाव बनाने के लिये मारपीट किये । कोतवाली पुलिस ने आरोपी वास्तव सिंह ठाकुर पिता छबि सिंह ठाकुर 23 साल निवासी कोतरारोड राजीव नगर गली नंबर 1 दुर्गा मंदिर के पास रायगढ़, सागर विश्वकर्मा उर्फ बाबा पिता सुंदरलाल विश्वकर्मा उम्र 30 साल निवासी कोतरारोड राजीव नगर गली नंबर 1 (3) विधि के साथ संघर्षरत बालक को सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया, जहां से आरोपियों को जेल वारंट एवं नाबालिक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।
आरोपी वास्तव सिंह ठाकुर पर थाना कोतवाली में मारपीट के तीन अपराध दर्ज हैं जिसमें एक हत्या का प्रयास मामला है । एसएसपी सदानंद कुमार ने शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने वाले तत्व किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किये जावेंगे कहकर मामले के शेष आरोपियों की शीघ पतासाजी, गिरफ्तारी के निर्देश थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को दिया गया है, टीआई कोतवाली के नेतृत्व में टीम लगातार आरोपियों के मिलने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजेगा साक्षरता का उल्लास, जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा महाचौपाल… - August 13, 2026
- सारंगढ़:मासूमों के सिर पर मंडरा रहा खतरा, जर्जर आंगनबाड़ी भवन में टपक रही छत! - August 13, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल, कलेक्टर ने परखी तैयारियां… - August 13, 2026




