आज दिनांक 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी राष्ट्रीय पिता की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में पूज्य गहीरा गुरु के जन्म स्थली में श्री रामेश्वर गहिरा गुरु संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गहिरा में विद्यार्थियों द्वारा पूरे ग्राम में सफाई अभियान चलाया गया जिसमे बच्चे और समस्त कर्मचारी एवं संस्था के सचिव श्री खिलेंद्र सिंह की उपस्थिति रही स्कूली बच्चों द्वारा इस सफाई के अभियान से आस पास के लोग भी काफी प्रभावित होते है इनके द्वारा कूड़े कचरे कागज के टुकड़ों को उठा कर एक जगह एकत्रित करके सफाई की गई साथ में घास और पेड़ के आस पास जो भी कूड़े थे उनको हटा कर सफाई की गई और इस तरह वहा के विद्यार्थियों गुरुजनों द्वारा मिलकर आज सफाई के अभियान के तहत स्वच्छता पर विशेष कार्यक्रम किया गया और सभी ने अपना सफाई में योगदान देकर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजेगा साक्षरता का उल्लास, जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा महाचौपाल… - August 13, 2026
- सारंगढ़:मासूमों के सिर पर मंडरा रहा खतरा, जर्जर आंगनबाड़ी भवन में टपक रही छत! - August 13, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल, कलेक्टर ने परखी तैयारियां… - August 13, 2026




