खेल प्रतिभा सम्मान समारोह मे चमके सारंगढ़ के सितारे बालिका आत्मरक्षा मे अभूतपूर्व योगदान देने हेतु कराते प्रशिक्षक विजेंद्र गुड्डू यादव का मेडल एवं प्रमाण पत्र से हुआ सम्मान….

सारंगढ़: सारंगढ़ प्राचीन काल से ही प्रतिभा का गढ़ माना जाता है, हर वर्ष नवीन प्रतिभा के धनी अपने साथ अपने सारंगढ़ का नाम रौशन करते आ रहे हैँ। इस वर्ष भी महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ प्रदेश का कांग्रेस कमेटी खेल कूद प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश मे खेल के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रशिक्षक, खिलाड़ी व खेल जगत मे उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
सारंगढ़ के खिलाडियों का रहा दबदबा –
राजधानी मे विगत 01 अक्टूबर को कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, जिसमे प्रदेश भर के प्रतिभावान और उत्कृष्ट खिलाडियों को सम्मानित किया गया जिसमे सारंगढ़ के खिलाडियोंबका दबदबा रहा।
इन्हे मिला सम्मान –
1 अक्टूबर को प्रातः10 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित समनान समारोह मे
(1 ) महिला आत्मरक्षा मे विशेष योगदान देने वाले कराते मास्टर एवं बॉडी यूथ आइकॉन प्रशिक्षक विजेन्द्र यादव को मेडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया (2 ) जिलाध्यक्ष कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ से गोल्डी नायक को विगत 10 वर्षो से युवा खिलाडियों को प्रोत्साहित एवं सहयोग करने के लिए भी सम्मानित किया गया। (3) अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिंस यादव को पावरलिफ्टिंग एवं कराते में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए मेडल के साथ प्रमाण पत्र देकर से सम्मानित किया गया। इसके अलावा
( 4) हिमेश विश्वकर्मा (अंतराष्ट्रीय कराते खिलाड़ी) को (5) साकेत ठाकुर (अंतराष्ट्रीय कराते खिलाड़ी) (6) मयंक कोशले (पावरलिफ्टिंग) (7) रितेश महाजन (पावरलिफ्टिंग) (8) रवि वर्मा (पावरलिफ्टिंग), (9) हर्षिता पटेल (अंतराष्ट्रीय कराते खिलाड़ी),
(10) हारून खान (11) तौसीन रजा (12) शेख अमान (13) अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी धनंजय यादव (पॉवरलिफ्टिंग ) इन सभी खिलाडियों भी अपने विधा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान के लिए मेडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। सारंगढ़ अंचल का नाम छत्तीसगढ़ के क्षितिज मे चमकाने वाले इन खिलाड़ियों भी सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, एवं मिस्टर छत्तीसगढ़ राजेश नायक के द्वारा बधाई प्रेषित कर सभी के उज्ज्वल भविष्य और शुभकामना दी।



- गोमर्डा अभ्यारण मल्दा (ब) मे वन्यजीव शांभर की मौत..वाहन की टक्कर से मौत की आशंका..! - December 14, 2025
- रायगढ़ पुलिस का सघन यातायात जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया चालकों पर कार्रवाई के साथ हेलमेट वितरण… - December 14, 2025
- 14 Decmber 2025: वृषभ वालों के करियर के लिए खास होगा आज का दिन, पढ़ें अन्य का हाल.. - December 14, 2025

