छत्तीसगढ़:फंदे पर लटकी मिली प्रेमी जोड़ की लाश, एक साथ स्कूल में पढ़ते थे, घरवाले शादी को तैयार नहीं थे… बस इसलिए…
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम में प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना जावंगा गांव की है। जहां एक प्रेमी जोड़ी ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, दोनों 12वीं क्लास में पढ़ते थे। गांव के 18 साल के मंटू का गांव की ही 17 साल की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पिछले कई महीने से मिल-जुल रहे थे और शादी भी करना चाहते थे। इस बात की जानकारी परिजन को भी मिली। लेकिन परिजन उनकी शादी कराने पर राजी नहीं थे। परिजन ने दोनों को एक-दूसरे से बातचीत करने से मना कर दिया और पढ़ाई पर ध्यान दो। इसके बाद दोनो ने गांव के पास ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं ।
- कैसे बनाएं पपीता भक्खा, भूल जाएंगे नूडल्स/पास्ता का स्वाद, टेस्ट में लाजवाब, नोट कर लीजिए रेसिपी… - March 7, 2026
- कुत्ता काटने के कितने घंटे के भीतर इंजेक्शन लगवाना है जरूरी? लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें एक्सपर्ट की राय… - March 7, 2026
- छत्तीसगढ़:स्कूल में ताला, बाहर धूप में बैठे रहे बच्चे : लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, 6 शिक्षकों को DEO ने भेजा कारण बताओ नोटिस… - March 7, 2026
