वैशाली नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर में एक 26 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। महिला के प्रेमी ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर उससे यह कृत्य किया।

घटना की शिकायत मिलने पर वैशाली नगर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता का प्रेमी फरार है। उसका लोकेशन ओडिशा में मिला है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए रवाना हो चुकी है।
पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय महिला शांति नगर में अपने पति के साथ मकान निर्माण में मजदूरी का काम करती है। निर्माणाधीन भवन के पास ही झोपड़ी बनाकर वे लोग रहते हैं। पीड़िता का पति नुआखाई के त्योहार पर बच्चे को लेकर ओडिशा गया था। महिला घर पर अकेली थी। 18 सितंबर की रात को महिला का प्रेमी जय अपने दोस्त शंकर जगत के साथ उसके घर पहुंचा और दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
पति के लौटने के बाद महिला ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद शुक्रवार को पीड़िता ने अपने पति के साथ वैशाली नगर थाने जाकर घटना की शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी की। पुलिस ने एक आरोपित शंकर जगत (40) को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं उसका प्रेमी जय फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम ओडिशा रवाना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आरोपित प्रेमी भी मजदूरी का काम करता है। काम के दौरान ही उनकी जान पहचान हो गई थी और उनके बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया था।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




