बरमकेला:- सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शासकीय हाई स्कुल अमेरी विकासखंड बरमकेला में खैरगढ़ी के कई विद्यार्थी स्कुल शिक्षा अर्जन करने जाते हैं लेकिन ग्राम अमेरि से खैरगढ़ी के बीच के नहर वाला कच्चा रास्ता लगभग एक किलोमीटर अत्यंत ख़राब व दुर्गम है।

रास्ते भर गड्ढे एवं कीचड़ भरे हैँ जिससे विद्यार्थियों को स्कुल आने जाने में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, बार बार बच्चे सने हुए जाते हैँ तथा गिरने से बच्चे चोटिल भी हो रहे है, ऐसे दुर्गम रास्ते को अस्थाई मुरुमीकरण या स्थाई मरम्मत कार्य कि आवश्यकता है ।
ताकि बच्चों के साथ कोई अप्रिय दुर्घटना न हो जिसको लेकर शासकीय हाई स्कुल अमेरि के प्राचार्य मकरध्वज चौहान ने सड़क के मरम्मत कार्य हेतु निवेदन किया जिससे सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने संज्ञान में लेकर तत्काल एक लाख रुपए कीचड भरा सड़क कि मरम्मत हेतु स्वीकृति दिया जिससे क्षेत्र के जनता एवं विद्यार्थी पालक गण बेहद खुश हैं इस प्रकार तत्काल व्यवस्था को देखते हुए शासकीय हाई स्कुल के प्राचार्य मकरध्वज चौहान एवं विधार्थी एवं खैरगढ़ी के पालक गण धन्यवाद ज्ञापित किया है।
- सेवा संकल्प अभियान में 25 सितंबर को होंगे दो बड़े आयोजन… - September 24, 2026
- दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना: पात्र दम्पतियों को मिलेगा 1 लाख तक का एकमुश्त लाभ… - September 24, 2026
- मछली पालन ने बदली किस्मत, गांधीराम की सालाना कमाई 8 लाख तक… - September 24, 2026
