रायगढ़

सुरक्षित प्रसव हेतु डिलीवरी डेट से 10 दिन पहले और 10 दिन बाद अस्पताल में रखें: कलेक्टर रायगढ़

जिले के दूरस्थ विकासखंड धरमजयगढ़ में जिले के अंतिम छोर तक सुदूर वनांचल क्षेत्रों का कलेक्टर ने बुधवार को सघन दौरा किया। कलेक्टर ने अस्पताल, स्कूल, छात्रावास जैसी संस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, तो नदियों के संरक्षण के लिए कार्ययोजना तैयार करने पहाड़ी इलाकों का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। गुरुवार सुबह कलेक्टर सिन्हा फील्ड निरीक्षण पर निकले। दूसरे दिन कलेक्टर ने लिखा माड़ा पहुंचे। साथ ही बरतापाली में बन रहे रीपा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने रीपा में सभी गतिविधियां जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कृष्णकुंज का भी मुआयना किया। कलेक्टर ने सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत बने भवन का निरीक्षण किया। इस भवन में गंभीर महिलाओं सुरक्षित प्रसव के लिए डिलीवरी डेट से 10 इन पहले से प्रसव के बाद 10 दिनों तक रखा जाता है।

कलेक्टर सिन्हा ने केन्द्र में व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया। उन्होंने महिलाओं की सविधा के लिए एक भवन से अटैच्ड अतिरिक्त शौचालय और पैंट्री बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इसके साथ अस्पताल में बने हमर लैब का भी निरीक्षण किया। यहां बताया गया कि लैब का काम लगभग पूरा हो चूका है।

कलेक्टर ने 15 मई तक लैब शुरू करने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को इसका फायदा मिल सके। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत भी साथ रहे।

पहाड़ा सुनकर दिया गिफ्ट

कलेक्टर ने खम्हार के माडल स्कूल का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कक्षा छठी के बच्चियों से मुलाकात की। कलेक्टर ने बच्चियों से जब पहाड़ा पूछा तो अंजली भारद्वाज और

मधु ने फर्राटे से पहाड़ा सुना दिया। इस पर कलेक्टर ने उन्हें शाबाशी देते हुए अपना पेन उन्हें भेंट किया और आगे अच्छे से पढ़ाई करने के लिए कहा।

जल्द पूरी करें सड़क व पुल

कलेक्टर धरमजयगढ़ से कापू के निरीक्षण में भी पहुंचे। यहां उन्होंने चल रहे सड़क व पुल निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर सिन्हा ने अब तक की प्रगति व बाकी कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बारिश के पहले सड़क और पुल का काम पूरा करें, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *