बुधवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूप में एसएसपी सदानंद कुमार ने एएसपी, सीएसपी, डीएसपी, सभी थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में दंतेवाड़ा जिले में शहादत हुए जवानों को मौन श्रद्धांजलि के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थानावार अपराध, मर्ग, शिकायतों व पिछले क्राइम मीटिंग में दिए गए एजेंडा पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।

चिटफंड मामलों के फरार डायरेक्टरों और गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में एडिशनल एसपी संजय महादेवा को साइबर सेल स्टाफ के साथ ज्वाइंट टीम बनाकर कार्रवाई का निर्देश दिया है। शराब की अवैध बिक्री पर पर कार्रवाई में और तेजी लाने, नए जुआ सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजने के निर्देश दिए।
सड़क दुर्घटना को लेकर गोल्डन आवर (हादसे के बाद के पहले एक घंटे का समय) के सही इस्तेमाल और सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति पर उस
घटना के लिए किसी भी तरीके से कोई केस नहीं चलाया जाएगा |
- छिंद में 21 वर्षीय युवक की नहर में तैरती मिली लाश..गले पर चोट के निशान से फैली सनसनी… - September 28, 2026
- महानदी ने लिया रौद्र रूप, बरेकेल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, हसौद-सरसीवां मार्ग बंद… - September 28, 2026
- बैंक हड़ताल अचानक क्यों टल गई? क्या सरकार ने मान ली मांगें? - September 28, 2026
