सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 मई 2024/खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देश पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के इच्छुक बच्चों, खिलाड़ियों के लिए ग्रीष्मकालीन निःशुल्क खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। यह 21 दिवसीय प्रशिक्षण खेलभांठा सारंगढ़ में 20 मई से 10 जून तक किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में बैडमिंटन, फुटबॉल, कराटे, एथलेटिक्स, वालीबॉल, क्रिकेट खेल का प्रशिक्षण खेल विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा। इस निःशुल्क प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए खेल प्रभारी अधिकारी कौशल ठेठवार को 9977115799, खेल प्रशिक्षक राजाराम उरांव 8889110879 और मोहन कैवर्त को 9907911443 से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ दौरे पर आएंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, प्राकृतिक खेती, समीक्षा बैठक और योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल… - June 19, 2026
- उत्कर्ष योजना: 20 जून तक करें आवेदन, 5 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा… - June 19, 2026
- 20 जून तक जनकल्याण शिविर, एक ही स्थान पर मिलेगा कई सरकारी योजनाओं का लाभ… - June 19, 2026

