जयपुर। राजस्थान के जयपुर से एक बेहद सनसनीखेज का मामला सामने आया है। जहां एक महिला बलात्कार जैसा संगीन आरोप लगाकर लोगों से पैसे ऐंठती थी। वैसे यहां एक वकील ने जिला अदालत में एक मुकदमा दर्ज करवाया है जिसमें उसने एक लड़की पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करवाकर रुपए ऐंठने का संगीन इल्जाम लगाया है।

महिला पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के 14 मुकदमे दर्ज
वहीं इस मामले को लेकर दावा किया जा रहा है कि जिस महिला ने वकील के खिलाफ भी अलग अलग थानों में दुष्कर्म के केस दर्ज करवाए उसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वैसे बता दें कि उसका नाम भावना शर्मा है। खुलासा यह है कि आरोपित महिला दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के 14 अलग-अलग केस दर्ज करवा चुकी है। सामने आई खबर के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 8 मई को एडवोकेट नितिन मीना ने सदर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।
दोस्ती बढ़ाकर शादी का दबाव
दर्ज शिकायत के अनुसार भावना शर्मा नाम की आरोपित महिला ने वकील के साथ दोस्ती बढ़ाकर शादी का दबाव डाला, फिर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसे की मांग की और कहा कि इससे पहले भी उसने कई लोगों पर ऐसे मुकदमें कराए हैं। नितिन मीना पर ज्योति नगर थाने में भी भावना शर्मा ने दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज करवा रखा है।
जांच में पुलिस ने भावना शर्मा के खिलाफ सबूत
स्पेशल इन्वेस्टीगेशन यूनिट फॉर क्राइम्स अगेस्ट वूमेन एडीशनल डीसीपी गुरु शरण राव ने जांच में भावना शर्मा को दोषी माना है। पैसों के लेनदेन के ऑनलाइन और कई सबूत भी हासिल किए हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब आईपीसी की धारा 388 यानी मौत या आजीवन कारावास आदि से दंडनीय अपराध का आरोप लगाने की धमकी देकर जबरन वसूली और 504 यानी जिस मामले में किसी व्यक्ति पर IPC 504 लगाई जाती है उसे पुलिस बिना वारंट के गिरफ्तार नहीं कर सकता है और गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की अनुमति लेनी होती है, ये धाराएं लगाकर मुकदमा दर्ज किया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
