रायगढ़: टीपाखोल डेम पिकनिक मनाने गए युवक की डेम मे डूबने से मौत,पुलिस कर रही मामले की जाचं….
रायगढ़ / रायगढ़ शहर में जिंदल प्लांट के समीप टीपाखोल डेम में कल देर शाम एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी, जिसका शव आज पुलिस व गोताखोरों की टीम ने बाहर निकाल लिया, वही कोतरारोड पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाई शुरू की,
दरअसल जेपीएल तमनार के एक अधिकारी का पुत्र अपने दोस्तों के साथ कल देर शाम पिकनिक मनाने जिंदल प्लांट के समीप टीपाखोल डेम में गया था, जहाँ नहाने के दौरान युवक गहराई में चला और डूब गया,वही अंधेरा घिर जाने के कारण पुलिस टीम कल रात रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं कर सकी,
लिहाजा आज सुबह पुलिस व गोताखोरों की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और युवक की लाश को बाहर निकाल लिया गया,शव की शिनाख्त जेपीएल तमनार के एजीएम अजय शर्मा के पुत्र शेखर शर्मा (25 वर्ष) के रूप में हुई, बहरहाल पुलिस द्वारा शव की पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की तहकीकात कर रही है,
बताया जाता है कि युवक अच्छा तैराक था फिर वह डूबा कैसे ? क्या युवक के अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जाने की जानकारी उसके परिजनों को थी? ऐसे कई सवाल हैं जो उलझे हैं, जिनकी गुत्थी कोतरा रोड पुलिस को सुलझानी है,बहरहाल पुलिस जाँच कर रही है, युवक के दोस्तों व परिजनों से पूछताछ के बाद घटना के रहस्य से पर्दा उठ सकता है।
- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
