दुर्ग जिले में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों का गांजा बरामद किया है, मिली जानकारी के अनुसार उतई पुलिस को सूचना मिली कि उनके इलाके से गांजे की तस्करी की जा रही है, पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच पड़ताल शुरू की और एक युवती को गांजे की तस्करी करते गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी युवती के पास से पुलिस ने 1 लाख का गांजा जब्त किया है, पुलिस को पूछताछ में पता चला की युवती रायपुर से गांजा लेकर राजनंदगांव ले जा रही थी, फ़िलहाल उतई थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा व स्कूटी को जप्त कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




