जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ । रात्रि गस्त दौरान आज दिनांक 05/09/2021 के सुबह चौकी प्रभारी कनकबीरा उप निरीक्षक एम.डी. जायसवाल को मुखबिर द्वारा दो व्यक्तियों को खेतों में सिंचाई के लिये सबमर्सिबल पंप की चोरी करने घूमते देखे जाने की सूचना दिया गया । चौकी प्रभारी हमराह आरक्षक गुलशन चौधरी के साथ दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया,पूछताछ में एक ने अपना नाम बंसत पटेल पिता रामदयाल पटेल उम्र 26 साल निवासी पकलीडीह चौकी कनकबीरा एवं दूसरे ने अपना नाम डोरीलाल पिता दशरथ उम्र 32 साल निवासी तेंदुआ चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़*के होना बताये ।
कड़ी पूछताछ में दोनों अपने साथी दिलेश्वर के साथ असपास क्षेत्र तथा घोराघाटी लात नाला में लगे सबमर्सिबल पंप को चोरी कर घर में छिपाना बताये । दोनों के मेमोरंडम पर 2-2 नग 2 HP के चार सबमर्सिबल पंप कीमती 47,000 रूपये का बरामद किया गया है । अनके साथी दिलेश्वर के पास भी चोरी की सबमर्सिबल होना बताये हैं, जो फरार है । गिरफ्तार आरोपियों पर इस्तगाशा क्रमांक 03/2021 धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है ।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
