कम उम्र में दुनिया मुठ्ठी में करने की तमन्ना लिए युवक कब अपने रास्ते से भटक जाते हैं ये परिजनों को पता ही नहीं चलता। परिजनों को तो जानकारी तब मिलती है, जब कोई कांड हो जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आया है, जहां युवकों ने मिलकर दूसरे युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला पिहानी कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर सरैयां गांव का है, जहां कुछ युवकों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक की पिटाई की है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक को बेल्ट से पीटा जा रहा है। हालांकि अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि युवक को क्यों पीट रहे थे। वहीं, मामले में अभी तक किसी की शिकायत की जानकारी नहीं मिली है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




