वॉट्सऐप पर नए अपडेट मिलने से नए-नए फीचर्स भी जुड़ते हैं. अब इससे जुड़ी एक और रिपोर्ट सामने आई है. मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ग्रुप पर बातचीत को और आसान बनाने के लिए नया फीचर ‘Voice Chat’ पेश कर रहा है,इस बात की जानकारी WABetaInfo ने दी है.
WB द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, अगर फीचर अकाउंट के लिए एनेबल है और ग्रुप के साथ कंपैटिबल है, तो ग्रुप चैट के अंदर एक नया वॉयस वेवफॉर्म आइकन दिखाई दे सकता है.
इस आइकन पर टैप करने से वॉइस चैट अपने आप शुरू हो जाएगी और एक नया इंटरफेस दिखाई देगा. WB ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ये अपडेट एंड्रॉयड 2.23.16.19 वॉट्सऐप बीटा के लिए पेश किया गया है, जो कि गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है.
रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रुप चैट में कोई भी किसी भी समय वॉइस चैट में शामिल हो सकता है और बोलना शुरू कर सकता है. अगर वॉइस चैट खाली रहता है, यानी कि कोई नहीं शामिल होता है तो 60 मिनट के बाद ये ऑटोमैटिकली बंद हो जाएगी. हालांकि, कोई भी किसी भी समय दूसरी वॉयस चैट शुरू कर सकता है.
वॉयस चैट को कुछ ही ग्रुप के लिए लिमिटेड रखा है. ये फीचर आमतौर पर 32 से ज़्यादा पार्टिसिपेंट्स वाले ग्रुप में के लिए होंगे. लेकिन बताया गया है कि वॉइस चैट में सिर्फ 32 पार्टिसिपेंट्स ही शामिल हो सकते हैं. WB ने समझाने के लिए इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है.
वॉइस कॉल से कैसे हैं अलग? वॉयस चैट की मदद से ग्रुप में मौजूद हर लोगों के फोन पर घंटी बजाए बिना कॉल शुरू किया जा सकता है. हालांकि, नई वॉयस चैट बनाए जाने पर हर ग्रुप मेंबर को एक साइलेंट पुश नोटिफिकेशन मिलेगा, और चैट लिस्ट में आइकन पर वॉयस चैट के लिए नया साइन मिलेगा, जिससे वॉइस चैट लाइव होने की जानकारी मिल जाएगी
ध्यान देने वाली बात ये है कि बाकी की तरह वॉइस चैट भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्डेट होगी. इसका मतलब ये हुआ कि केवल वॉइस कॉल में रहने वाले ही इसपर होने वाली बातों को सुन सकते हैं।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
