बिलासपुर. पति पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है औऱ दोनों एक-दूसरे के पूरक होते हैं. सात फेरे लेकर सुख-दुख में जीवन भर का साथ निभाने की कसमें खाई जाती हैं. लेकिन पति पत्नी में जब अनबन हो जाए तो रिश्ता बिखर जाता है.

मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से हैं. यहां पर एक पति ने हैवानियत की हद पार कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी पति फरार है.

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर शहर में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. आरोपी पति ने पत्नी को जहां शारीरिक रूप से बड़ी चोट पहुंचाई. वहीं उसे मानसिक रूप से भी तोड़ डाला. आरोप है कि पति ने पहले अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में बेलन डाल दिया. इस हैवानियत को अंजाम देने के बाद महिला का पति मौके पर से फरार हो गया.
महिला के बेटे ने पुलिस चौकी पहुंच कर पुलिस को शिकायत दी. बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसकी मां के साथ मारपीट की. जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला गंभीर है. पुलिस टीम ने तुरंत इसकी जानकारी महिला पुलिस थाना को दी और घायल महिला को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया.
फरार आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है. पुलिस टीम ने यह पाया कि आरोपी स्कूटी की मदद से फरार हुआ है. जब पुलिस ने खोजबीन की तो पुलिस को स्कूटी मिल गई और इसे कब्जे में ले लिया है. फिलहाल, आरोपी को पकडऩे के लिए टीम गठित कर दी गई है. शीघ्र ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा.
क्या कहती है पुलिस
डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ महिला पुलिस थाना बिलासपुर में भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए, 377, 323, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस आरोपी को पकडऩे के लिए विशेष टीम गठित की है तथा सरगर्मी से आरोपी तलाश जारी है.
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
