घरघोड़ा | घरघोड़ा तहसील मुख्यालय रहने को तो बहुत पुराना है, लेकिन विकास के पैमाने पर बहुत पिछड़ा हुआ है। नगर के जयस्तंभ चौंक के पास स्थित राजस्व कार्यालय बारिश के कारण तालाब में तब्दील हो चुका है। अंचल सहित सैकड़ों लोगों को कार्यालय में आना जाना होता है। लोगों ने यह मांग करते हुए कहा कि कई वर्षों से परेशानी बनी हुई है, लेकिन अधिकारी व कर्मचारी जानकर भी अनजान बने हुए हैं। मुख्यालय में अन्य कई विभाग अपने में मस्त हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का विभाग व अधिकारी कर्मचारी पर कोई नियंत्रण नहीं है। इसके कारण लाखों का आवंटन आने के बाद भी कार्यालयों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने जल्द तहसील कार्यालय में जमा पानी निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने का मांग स्थानीय प्रशासन से की है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
