रायगढ़ | रायगढ़ में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कर नए मतदाताओं को जोड़ने के साथ लोगों को मतदान में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 2 अगस्त को विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दिन सुबह मतदाता जागरूकता के लिए साइकिल रैली निकाली गई। जिले में चल रहे प्रयासों को सराहते हुए कार्यक्रम का वीडियो भारत निर्वाचन आयोग ने अपने सोशल मीडिया में शेयर कर लोगों से मतदान की अपील की है। 2 अगस्त को निकली साइकिल रैली में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव के साथ के साथ बड़ी संख्या में युवा, दिव्यांगजन, तृतीय लिंग समुदाय के लोग शामिल हुए। मतदान का संदेश लेकर निकाली रैली में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों को मतदाता सूची में अवश्य नाम जुड़वाने की अपील की गई।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
