रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के जंगल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरनाकुंडा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीण ने गांव के पास कुआं में प्लास्टिक में कंकाल बंधा देखा गया। अज्ञात कंकाल से सनसनी फैल गई है। कंकाल देखने की सूचना ग्रामीणों ने थाना प्रभारी शरद चंद्रा को दी। घटना को गंभीरता से लेते हुए सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की उपस्थिति में थाना प्रभारी ने कंकाल को निकाल लिया गया है। कंकाल की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुट गई है। धरमजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा ने भी मौके का जायजा लिया। बताया जाता है कि कंकाल 2 से 3 महीना पुराना है। पुलिस घरघोड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में गुम हुए लोगों की जन्मकुण्डली खंगाल रही है ताकि कंकाल की शिनाख्त हो सके।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
