रायगढ़। खेत के एक पेड़ में नाबालिग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकती लाश मिलने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घरघोड़ा से तकरीबन 6 किलोमीटर दूर ग्राम ढोरम में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब भेंसामुड़ा खेत की तरफ गए लोगों की नजर एक ऐसी लाश पर पड़ी जो जामुन पेड़ में बंधे रस्सी के फंदे पर झूल रही थी। चूंकि, मरने वाला गांव के श्रवण राठिया का 16 वर्षीय बेटा भवानी था इसलिए घटना की सूचना फैलते ही मौके पर भीड़ लगने लगी तो जागरूक युवकों ने इसकी सूचना नजदीकी थाने में दी। वहीं, हरकत में आई पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए शव को फंदे से नीचे उतरवाते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। साथ ही मृतक के परिजनों से पूछताछ की तो केवल इतना ही पता चला कि शुक्रवार दोपहर भवानी घर से निकला था और रात 9 के बाद कुछ ग्रामीणों ने किशोर की लाश को पेड़ पर लटकते देख राठिया परिवार को सूचित किया था, मगर यह खुलासा नहीं हो पाया कि उसने किन कारणों से त्रस्त होकर ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल, मृतक के पिता श्रवण राठिया की रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस मर्ग कायम करते हुए जांच पड़ताल में जुटी है।

- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

