सारंगढ़। किसानों को गुणवत्तायुक्त एवं मानक कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले में कीटनाशक विक्रेताओं के संस्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में 19 सितंबर 2026 को कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश एवं उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में विकासखंड बिलाईगढ़ के विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम बेंगपाली में देवेन्द्र साहू द्वारा बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के कीटनाशक का विक्रय किए जाने की सूचना के आधार पर कृषि विभाग की टीम ने जांच की। जांच के दौरान देवेन्द्र साहू को बिना वैध लाइसेंस के कीटनाशक विक्रय करते हुए पाया गया।
मामले में कृषि विभाग की टीम ने मौके पर भंडारित समस्त कीटनाशक सामग्री की नियमानुसार जब्ती कार्रवाई की तथा जब्त सामग्री को संबंधित के सुपुर्द किया गया। साथ ही कीटनाशक के गुणवत्ता परीक्षण के लिए नमूना लिया गया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कृषि विभाग की इस कार्रवाई से बिना अनुज्ञप्ति कीटनाशक बेचने वालों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
निरीक्षण कार्रवाई के दौरान जिला निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, कृषि विकास अधिकारी उमेद्र साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दीनानाथ साहू, मायाराम जोल्हे एवं ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर प्रकाश कुमार थवाईत उपस्थित रहे।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
