बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों की झुंड को रौंद दिया, जिससे 18 मवेशियों की मौत हो गई. वहीं, छह मवेशी घायल हो गए. मौके पर पहुंचे गौ सेवकों ने घायल मवेशियों का इलाज कराया.

साथ ही आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है. घटना बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है. हाईकोर्ट ने हाईवे से मवेशियों को हटाने के लिए राज्य सरकार को कमेटी बनाने कहा है, जिसके बाद भी इस दिशा में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
गौ सेवकों को जानकारी मिली कि धूमा सिलपहरी में नेशनल हाईवे पर बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत हो गई है. खबर मिलते ही गौ सेवक वहां पहुंचे, तब पता चला कि रायपुर से बिलासपुर बाईपास होते हुए जांजगीर-चांपा के लिए बने नेशनल हाईवे में बैठे मवेशियों को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया है. इस हादसे में 18 मवेशियों की मौत हो गई. वहीं, छह मवेशी घायल पड़े थे. गौ सेवकों ने घायल मवेशियों का इलाज कराया, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
हाईवे में रहता है मवेशियों का जमावड़ा
दरअसल, बारिश के मौसम में कीचड़ से बचने के लिए मवेशी स्टेट और नेशनल हाईवे को अपना ठिकाना बना लेते हैं. शाम होते ही ही मवेशियां सड़क पर आ जाती है, जिसके कारण वाहन चालकों को भी दिक्कतें होती है. इसे लेकर हाईकोर्ट में अलग-अलग जनहित याचिका भी दायर की गई है, जिसमें से दो याचिकाओं पर लगातार सुनवाई चल रही है. इससे पहले भी हाईकोर्ट ने सड़कों से मवेशियों को नहीं हटाने पर सख्त नाराजगी जताई थी.
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
