रायगढ़। एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही के दिये गये दिशा निर्देशों के क्रम में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा व सीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर शहर तथा ग्रामीण इलाकों में मुखबिर सक्रिय कर शराब रेड कार्यवाही की जा रही है । आज सुबह थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में देहात भ्रमण दौरान चक्रधरनगर की टीम द्वारा ग्राम बरलिया, दनौट के मध्य रोड किनारे जंगल पर आरोपी अभय राम पिता चमार सिंह उम्र 40 वर्ष साकिन बरगांव थाना पूंजीपथरा रायगढ़ को 10 और 5 लीटर वाली जरकीन में महुआ शराब के साथ पकड़ा गया है ।

टीआई चक्रधरनगर को मुखबीर से रोड़ किनारे संदिग्ध व्यक्ति के शराब के साथ देखे जाने की सूचना मिला था । आरोपी अभय राम के कब्जे से पुलिस ने करीबन *30 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 3,000 रूपये* की जप्ती कर थाना लाया गया । आरोपी पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2) 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय, अभय यादव, चंद्र कुमार बंजारे शामिल थे ।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
