पढ़ाई के स्तर को और बेहतर करने के लिए सूरजपुर जिला शिक्षा विभाग ने एक ऐप लॉन्च किया है, जिसमें ऑफिस में बैठकर ही जिला शिक्षा अधिकारी सभी बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति सहित अन्य गतिविधियों पर नजर रख पाएंगे।
इस तरह का ऐप लॉन्च करने वाला है सूरजपुर प्रदेश का पहला जिला है, जहां गूगल की मदद से ऑफिस में बैठे अधिकारी शिक्षक और छात्रों की उपस्थिति देख सकेंगे।

साथ ही शिक्षा व्यवस्था और बेहतर हो सके इसके लिए सभी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रत्येक सप्ताह परीक्षा लिया जाएगा और उसका आकलन जिला शिक्षा अधिकारी सहित कलेक्टर करेंगे।
इस ऐप की मदद से अनुमान यह लगाया जा रहा है कि बच्चों का कोर्स भी जल्दी कंप्लीट हो जाएगा, साथ ही स्कूल और शिक्षकों के खिलाफ शिकायतों में कमी आएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि शिक्षा विभाग और सूरजपुर कलेक्टर की यह पहल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने में कितनी कारगर साबित होती है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
