नपा कार्यालय में सोमवार को मुख्य नपा अधिकारी राजेश पांडे, थाना प्रभारी विन्टन साहू की उपस्थिति में बस मालिकों एवं बस आपरेटरों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बस मालिकों के द्वारा अपनी समस्याओं की जानकारी दी गई। वहीं बस आपरेटरों के द्वारा अपनी समस्याओं का समाधान की बात भी रखी। सारंगढ़ बस स्टैंड में रात्रि कालीन बसों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं बस स्टैंड परिसर की समुचित साफ सफाई के संबंध में पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद के संयुक्त पहल से यह बैठक आहूत की गई थी।

इसके तहत रात्रि कालीन बसें बस स्टैंड से बाहर रखी जाएगी तथा बस स्टैंड में वाहन आधा घंटा पूर्व अपने समय पर खड़ा करेगा बस स्टैंड परिसर पर बसों
की धुलाई एवं मरम्मत का कार्य नहीं किया जाएगा। अन्यथा नियमानुसार जुर्माना एवं वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। इस बैठक में विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे, राजा गुप्ता, संतोष यादव, नील यादव, आशीष सिंह ठाकुर, ईशान गुप्ता के साथ ही साथ अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
