अररिया: जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 32 वर्षीय महिला के साथ गैंग रेप की घटना हुई है. महिला के पति को खूंटे में बांधकर तीन युवकों ने पहले उसकी पिटाई की.

इसके बाद पति के सामने ही युवकों ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. महिला और उसके पति के चीखने चिल्लाने की आवाज पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने एक आरोपित युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. दो अन्य आरोपित फरार हो गए. पीड़िता के बयान पर रविवार को नरपतगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.
खूंटे में बांधकर महिला के पति के साथ पहले की मारपीट
गिरफ्तार युवक खाबदह पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी राजा कुसीयेत को सघन पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी कर रही है. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि घर में सोई हुई थी. इस बीच आरोपित युवक राजेश पासवान, राजा कुसीयेत, अजीत कुसीयेत तीनों घर का गेट तोड़ते हुए अंदर घूस गए. जबरन बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जब पति के द्वारा विरोध किया गया तो उसको खूंटे में बांध दिया और बुरी तरह मारपीट की. चिल्लाने की आवाज पर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे.
अन्य आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है- पुलिस
नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. वहीं, अन्य आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना शनिवार की है.
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
