रायगढ़: सरकार ने अपने अंतिम बजट में आउट सोर्सिंग प्लेसमेंट प्रथा बंद नहीं की। इससे नियमितीकरण की राह देख रहे कर्मचारी दुखी हैं।

सरकार ने 4 हजार रुपए अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल व उच्च कुशल श्रमिकों के वेतन में वृद्धि की है। जिले के 7 नगरीय निकायों के काम करने वाले 896 कर्मचारी इससे नाराज हैं। ये कर्मचारी मांगे पूरी नहीं होने के कारण आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। इससे पहले भी नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने हड़ताल कर काम बंद कर दिया था।
कई दिनों तक नगरीय निकाय का काम प्रभावित हुआ। राज्य सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया था, लेकिन अंतिम अनुपूरक बजट में प्लेसमेंट प्रथा बंद न कर केवल 4 हजार रुपए की बढ़ोतरी की है।
नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारी के जिलाध्यक्ष सईद अनवर ने बताया कि नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मी को कांग्रेस सरकार से पूरी उम्मीद थी, कि वे ठेका प्रथा बंद कर एक नियत अवधि निर्धारित कर कर्मचारियों का नियमितिकरण करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। ऐसे में प्लेसमेंट कर्मचारी संघ आंदोलन की रणनीति बना रहे है।
नगरीय निकाय में कार्यरत कर्मचारी ऐसे है जो शासन व प्रशासन की महत्वकांक्षी योजनाओं और अतिआवश्यक सेवाओं सफाई, जल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, राशन कार्ड बनाना, पेंशन कार्य, जन्म से लेकर मृत्यु तक के प्रमाण पत्र बनाने संबंधी लोक सेवा केंद्र जैसे कामों में अपनी सेवाएं देते आ रहे है, जो अब ठगा हुआ महसूस कर रहे है।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




