सारंगढ़। जिला मुख्यालय स्थित खेलभांठा स्टेडियम में 4 से 7 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों से लगभग 330 खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता के दौरान सॉफ्टबॉल, फुटबॉल और क्रिकेट जैसी प्रमुख खेल विधाओं में खिलाड़ी मैदान पर अपना दमखम दिखाएंगे। राज्य स्तर की इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों और आयोजन से जुड़े विभागों में उत्साह का माहौल है।
खेलभांठा स्टेडियम में होने वाले इस आयोजन से सारंगढ़ को प्रदेश के खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। अलग-अलग संभागों से पहुंचने वाले खिलाड़ियों के बीच होने वाले मुकाबले स्थानीय खेलप्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
आयोजन को सारंगढ़ में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को भी बेहतर खेल वातावरण और बड़े आयोजनों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से सारंगढ़ को भविष्य में और बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी का अवसर मिलने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
