सारंगढ़। प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास उलखर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को कॉपी, पेन एवं ड्रेस का वितरण कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए विद्यार्थी अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को हासिल कर सकते हैं। छात्राओं को नियमित अध्ययन करते हुए अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने भी अपने विचार साझा करते हुए छात्राओं को अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी और देशसेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने की बात कही। छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश श्रीवास, महामंत्री हेमंत चंद्रा, राम कुमार चंद्रा, वेतन केंद्र प्रभारी विमल अजगल्ले, छात्रावास अधीक्षक श्रीमती उर्मिला अजगल्ले सहित छात्रावास की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उनका उत्साहवर्धन करना रहा।

- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
