छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ट्रांसपोर्टनगर में निजी सिक्योरिटी एजेंसी में अकाउंटेंट का काम कर रही युवती पर एकतरफा प्रेम करने वाले युवक ने डीजल छिड़ककर आग लगा दी थी।
युवती जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। हालत नाजुक बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए कालड़ा अस्पताल शिफ्ट किया गया है। डाक्टरों के अनुसार युवती 65 प्रतिशत चल गई है। वहीं युवक भी इस दौरान झुलस गया था। उसका भी इलाज जारी है। आरोपित युवक जीवन दुबे के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध कायम किया गया है।

पुलिस के अनुसार बिरगांव निवासी जीवन दुबे (24) ने एकतरफा प्यार में गुरुवार को युवती के आफिस पहुंच कर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। युवक जब आफिस पहुंचा तो वह वहां अपना काम कर रही थी। इसी बीच जीवन उसे बात करने के लिए बाहर बुलाया और शादी की बात करने लगा। युवती ने मना किया और वहां से जाने के लिए कहा। आरोपित युवक पहले से ही तैयारी कर आया था। उसने बाटल में डीजल लेकर आया था। युवती के मना करते ही उसने बाटल से डीजल युवती पर डाल दिया। आस-पास आफिस के लोग कुछ कर पाते तब तक युवक ने माचिस मारकर आग लगा दी। इस दौरान युवक भी चपेट में आ गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को अस्पताल रवाना किया गया।
बिरगांव इलाके में रहते है आरोपित और युवती :
आरोपित जीवन दुबे और पीड़िता बिरगांव इलाके में रहते हैं। दोनों पूर्व परिचित हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित युवक ने बताया कि वह तीन साल से युवती को जानता था। उससे प्यार भी करता था। उसने युवती को कई बार शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन युवती हर बार मना कर देती थी।
खमतराई थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। डाक्टर का कहना है कि 65 प्रतिशत जल गई है। बेहतर इलाज के कालड़ा अस्पताल शिफ्ट किया गया है। वहीं आरोपित युवक का भी इलाज जारी है।
- लाइनमैन मन्नू भगत और युवाओं की मेहनत से फर्सवानी में रात में ही लौटी बिजली..पत्रकार की पहल और युवाओं के हौसले से रात में ही सुधरा ट्रांसफार्मर… - June 29, 2026
- सारंगढ़:रातभर चला पुलिस का ऑपरेशन, 61 वारंटी गिरफ्तार… अपराधियों में मचा हड़कंप… - June 29, 2026
- टीआई पुरेंद्र मल्होत्रा की सतर्कता लाई रंग, 15 लाख की चोरी गई जेसीबी बरामद, आरोपी गिरफ्तार… - June 29, 2026


