छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में हाथियों का आतंक जारी है। बताया जा रहा है कि ,सराइटोला गांव में जंगली हाथी ने बीती रात जमकर उत्पात मचाते हुए,गांव में 2 लोगों के घरों को ध्वस्त कर दिया।इतना ही नहीं हाथी ने घरो में तोड़फोड़ कर घर मे रखे अनाज को भी खा लिया।
एक घंटा गांव में जमकर उत्पात मचाने के बाद जंगली हाथी जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि,अभी जंगली हाथी सराइटोला के जंगल में डेरा जमाए हुए हैं।

बरसात के दिनों में रतजगा करने को मजबूर ग्रामीण

बता दें कि ,हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीण ,बरसात के दिनों में भी घर से बाहर रतजगा करने को मजबूर है। जानकारी के अनुसार बीती देर रात हाथी ने उत्पात मचाया। इस दौरान घर गिरने की आवाज सुन सराइटोला निवासी भूखल यादव जब बाहर निकला तो देखा की एक जंगली हाथी उसके घर को तोड़ रहा है। जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ घर से भाग कर जान बचाई।
तीन दिन के अंदर आधा दर्जन घरों को किया ध्वस्त।
वहीं जंगली हाथियों ने गांव के ही लाल साय पैंकरा पिता मोहन पैंकरा के घर को भी ध्वस्त कर दिया । परिजनों ने बताया कि जंगली हाथी ने उसके घर को भी ध्वस्त कर दिया है और घर मे रखें अनाज को चट कर दिया है । इससे पहले हाथियों ने पेमला में एक रात में करीब चार घर को क्षतिग्रस्त कर दिया था, वही सराइटोला में 1 घर को तोड़ दिया था। बीते तीन दिन के अंदर हाथियों ने करीब आधा दर्जन घरों को ध्वस्त कर घर मे रखें अनाज को चट कर दिया है । लगातार हाथियों के उत्पात से लोग डर के साए में जीने को मजबूर है। हाथियों के लगातार डेरा जमाने की वजह से खेती बाड़ी के दिनों में किसान अपने खेतों में जाने से डर रहे है।
वन विभाग की टीम हाथियों को भगाने में जुटी…..
आपको बता दें कि,रेंजर कृपा सिंधु पैंकरा ने बताया कि वन विभाग हाथियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। वन विभाग की टीम हाथियों को गांव से भगाने में जुटी हुई है और लोगों को हाथियों से दूर रहने की हिदायत दी जा रही हैं।वहीं बीते 15 दिनों से वन परिक्षेत्र में दो हाथियों ने डेरा जमाए हुआ है। हालाँकि राहत की बात यह है कि बीती रात कांसाबेल क्षेत्र से एक हाथी चला गया हैं।
- ‘समाधान समारोह 2026’ की पहल: सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों का होगा त्वरित निपटारा, 21–23 अगस्त को विशेष लोक अदालत… - May 2, 2026
- युवा जोश से सशक्त होगी भाजपा: सालर-मल्दा मंडल में युवा मोर्चा का विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी… - May 2, 2026
- “संजय पाण्डेय की प्रेरणा से जागा खेल जुनून” — ग्रीष्मकालीन शिविर में युवाओं को मिला आत्मविश्वास और सफलता का मंत्र… - May 2, 2026
