रायगढ़: धरमजयगढ़ के भालूपखना गांव में गुरुवार की रात गांव के पंच ने फांसी लगा ली थी। वह आंगनबाड़ी सहायिका द्वारा सरेआम थप्पड़ मारे जाने से आहत था। पुलिस ने मृतक के परिजन और पड़ोसियों के बयान के आधार पर आंगनबाड़ी सहायिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर जेल भेजा गया है।

भालूपखना फिटिंगपारा के समयनाथ मांझी (48) द्वारा 6 जुलाई को फांसी लगा लेने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद रैरूमा चौकी प्रभारी जांच करने पहुंचे थे। मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर पंचनामा पश्चात शव का पीएम कराया गया। गवाह और परिजन ने बयान में बताया कि गुरुवार शाम समयनाथ गांव के गोपीराम मांझी से जमीन व लेन देन को लेकर बात कर रहे थे। तभी प्रभा एक्का वहां से गुजरी। उनकी बातें सुनकर प्रभा आई और समयनाथ
से गाली गलौच, धक्का मुक्की कर उसे थप्पड़ मार दिया। धक्का मुक्की में समयनाथ के पहने कपड़े भी फट गए। सार्वजनिक तौर पर महिला से गाली सुनने और पीटने से वह अपमानित महसूस कर रहा था। इससे आहत होकर उसने घर जाकर फांसी लगा ली थी।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
