कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम थानाबोड़ी में करंट की चपेट में आने से मादा भालू और उसके बच्चे की मौत हो गई। दोनों का शव गुरुवार सुबह खेत में पड़ा मिला तो किसान ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।
बताया जा रहा है कि किसान ने खेत में बोर के लिए तार लगा रखा था, उसकी चपेट में मादा भालू और उसका बच्चा आ गया। वन विभाग ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले वर्ष 2019 में करंट से तीन भालुओं की मौत हुई थी, जिसमें मादा भालू का नाखून व दांत गायब मिला था, वहीं 2022 के सितम्बर में मक्के की फसल बचाने एक किसान ने करंट लगाया था, जहां भालू सहित युवक की भी मौत हो गई थी। इस वर्ष 26 मई को गाड़ी से टकराकर एक भालू की मौत हुई थी।
नरहरपुर प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी धनलाल साहू ने बताया कि थानाबोड़ी गांव में प्रेम सिन्हा के खेत में मादा भालू और उसके बच्चे का शव बरामद हुआ है। मादा भालू की उम्र लगभग 05 वर्ष और बच्चा 04 महीना का है।
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
