पुलिस कप्तान सदानंद कुमार ने विभागीय कामकाज में कसावट लाने के लिए एक बार फिर से बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। इसमें 4 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक, 3 सउनि, 6 प्रधान आरक्षक, 1 लेडी कॉन्स्टेबल और 28 आरक्षकों का तबादला किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी सूची में रक्षित केंद्र रायगढ़ से निरीक्षक सौरभ द्विवेदी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए खरसिया थाना तथा अमित कुमार तिवारी को धरमजयगढ़ थाना का प्रभारी बनाया गया है।

इसी कड़ी में निरीक्षक आशीर्वाद रहटगांवकर को खरसिया थाना से तमनार थाना तथा हर्षवर्धन सिंह को छाल थाना से पूंजीपथरा थाने का प्रभार सौंपा गया है। वहीं उप निरीक्षक दिनेश कुमार बोहिदार को कोतवाली से थाना चक्रधरनगर, गोवर्धन मांझी को रक्षित केंद्र से यातायात थाना तथा करमु साय पैंकरा को रक्षित केंद्र से थाना घरघोड़ा भेजा गया है।
एसएसपी सदानंद कुमार ने सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पटेल को थाना कोतरा रोड से पुसौर थाना, अमृत मिंज को रक्षित केंद्र से भूपदेवपुर थाना और आरटीआर खूंटियां को कापू थाना से रक्षित केंद्र रायगढ़ भेज दिया है। इसी तरह 6 प्रधान आरक्षक और 1 महिला आरक्षक और 28 आरक्षकों का भी आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ करते हुए तबादला किया है।


- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




