सारंगढ़: रक्तदान वह प्रक्रिया है जिससे हम दूसरे की जान बचाने में खुद का योगदान देते है। रक्तदान या रक्त दाता करने से जीवन में अच्छे कर्म करने का लाभ नसीब होता है। इसी उद्देश्य और सोच को लेकर राजीव युवा मितान क्लब विधान सभा संयोजन महेंद्र गुप्ता के नेतृत्व मे बंधापाली स्थित RSM हॉस्पिटल मे सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर स्वयं महेंद्र गुप्ता एवं क्लब के दर्जनों सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गय। इस अवसर पर सारंगढ़ बीएमओ आर एल सिदार, विधायक उत्तरी जांगड़े, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित हॉस्पिटल स्टॉफ एवं सैकड़ों आमजन उपस्थित थे।

रक्तदान को लेकर क्या कहते हैँ महेंद्र गुप्ता –
रक्त दान से कितने व्यक्तियों को एक नयी जीवन मिलता है। किसी के रक्तदान करने से किसी ओर के घर में खुशी की सौगात आती है। रक्त दान करके मानसिक संतुष्टि मिलती है अर्थात हमे अंदर-ही-अंदर अच्छा महसूस होता है साथ ही मेरे राजोव युवा मितान क्लब के सदस्यों पर गर्व है क्योंकि ये रक्तदान कर किसी के जीवन को बचाने में अपना अहम सहयोग दे रहे हैं।


- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




