रायगढ़: ड्रीम इलेवन में टीम बनाने के चक्कर में गंवाए एक लाख रु, ठग ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम, पढ़िए….

रायगढ़: खरसिया के पुरैना ने ड्रीम इलेवन में टीम बनाकर लखपति बनने के लालच में एक युवक एक लाख चालीस हजार रुपए गंवा बैठा। एप पर दिए गए नंबर से काल करने वाले ने युवक को बेहतर रिवार्ड दिलने के चक्कर में 17 से 20 मई के बीच रकम ठग ली। आखिर में धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो युवक ने खरसिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पुरैना का रहने वाले नंदलाल गबेल फैंसी दुकान का संचालक है। उसने 17 मई की सुबह ड्रीम इलेवन की टीम लेने के लिए एप पर दिए गए नंबर पर वाटसएप मैसेज भेजा। नंदलाल को इसी नंबर से फोन आया और तीन हजार रुपए डालने के लिए कहा।
उसने तीन हजार रुपए डाल दिए। इसके तुरंत बाद अकाउंट वेरिफिकेशन के नाम पर एक बार फिर आठ हजार रुपए मांगे गए। इसके बाद ठग ने उसे पहली और दूसरी टीम का चार्ट भेजा। टीम के लिए चार्ट लिखे गए चार्ज जितनी रकम दिखाकर उसने कहा कि वह नंदलाल को पहली या दूसरी पोजिशन दिला देगा। यह कहकर ठग ने नंदलाल के फोन पे और पेटीएम नंबर से 20 मई तक कुल एक लाख 39 हजार 789 रुपए ऐंठ लिए।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
