सारंगढ़:-कोरोना के कहर से बचने जिम्मेदार लोग कोविड 19 का टीका लगवाकर जागरूकता का परिचय दे रहे है।रविवार सुबह ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार प्रकाश तिवारी ने भी वैक्सीन लगवाकर अपना नैतिक फर्ज निभाया।उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।आप किसी के अफवाह में न आए और जल्द से जल्द टीकाकरण में सहभागी बनकर अपनी जिम्मेदारी निभाए।इसी तरह सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करे।घर पर रहे,सुरक्षित रहे।बचाव के लिये मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करें।सोशल डिस्टेंस का पालन करें और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले।श्री तिवारी ने कहा कि आज के कठिन वक्त में जब कोरोना का कहर अपने शबाब पर है ,ऐसे में हमे जरूरी उपायों को अपनाना होगा,जिसमे वैक्सीन ब्रम्हास्त्र के रूप में कारगर होगा।हम सबको इसमे भागीदारी निभानी होगी।हम सभी जागरूक व सतर्क होंगे तभी इस महामारी से निजात पाई जा सकती है।उन्होंने भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार अपने राज्य के लोगो को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध करा रही है।

वही स्वास्थ्य विभाग व प्रसाशन के जिम्मेदार लोग अपना नैतिक दायित्व निभा रहे है। यह काबिले तारीफ योग्य कदम है,वही वकीलों व पत्रकारों को वैक्सीन लगाने में फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स का महत्व देने पर सरकार को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट कर बधाई देते हुए सभी लोगो से टीका लगवाने का अपील किया है ।
- सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव का आरक्षण तय: अध्यक्ष पद SC मुक्त, 15 वार्डों का भी खुला सियासी गणित… - September 28, 2026
- छिंद में 21 वर्षीय युवक की नहर में तैरती मिली लाश..गले पर चोट के निशान से फैली सनसनी… - September 28, 2026
- महानदी ने लिया रौद्र रूप, बरेकेल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, हसौद-सरसीवां मार्ग बंद… - September 28, 2026
