धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत हाथियों की घटती बढ़ती संख्या के बीच एक बार फिर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हाथियों के द्वारा ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचाने की घटना लगातार सामने आ रही है। क्षेत्र में जंगल के अंदरूनी इलाकों में स्थित घरों में हाथी तोड़फोड़ कर रहे हैं। बारिश शुरू होने के साथ ही ऐसी घटनाओं के कारण प्रभावित ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते कुछ समय से वन मंडल क्षेत्र के अलग अलग इलाके में हाथियों से झोपड़ी नुकसान की घटनाएं विभागीय आंकड़ों में दर्ज की जा रही हैं। अब हाथियों के एक बड़े दल ने बोरो रेंज के जलडेगा परिसर में 4 मकानों को नुकसान पहुंचाया है। इस संबंध में बन विभाग के एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक जलडेगा व चांपकछार क्षेत्र में सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे हाथियों के एक समूह के द्वारा 4 मकानों की दीवारों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद हाथियों का यह समूह धरमजयगढ़ ओर सरगुजा के बीच स्थित रेकदा नामक सीमावर्ती क्षेत्र में विचरण कर रहा है। वहीं, इस घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम ने प्रभावित इलाके का तत्काल दौरा किया और वहां के ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तमाम उपायों को अपनाए जाने को दिशा में युद्ध स्तर पर जुट गई है। इसके अलावा धरमजयगढ़ रेंज के बरतापाली क्षेत्र में भी हाथी के द्वारा एक झोपड़ी को नुकसान पहुंचाया गया है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कटहल के पेड़ बहुतायत संख्या में लगे हैं ओर फिलहाल कटहल के फल पक गणए हैं। इस वजह से भी हाथी रिहायशी इलाकों की ओर आकर्षित हो रहे हें ओर इस कारण हाथियों के द्वारा मकानों को क्षति पहुंचाने की घटनाएं हो रही हैं। विभागीय आंकडों के अनुसार वर्तमान में धरमजयगढ़ बन मंडल क्षेत्र में 99 हाथी विचरण कर रहे हैं, जिनमें से 74 हाथी धरमजयगढ़ रेंज में ओर छाल वन परिक्षेत्र अंतर्गत 25 हाथियों की मोजूदगी दर्ज की गई है। वहीं विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में प्रचार प्रसार व मुनादी कराई जा रही है।

- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजेगा साक्षरता का उल्लास, जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा महाचौपाल… - August 13, 2026
- सारंगढ़:मासूमों के सिर पर मंडरा रहा खतरा, जर्जर आंगनबाड़ी भवन में टपक रही छत! - August 13, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल, कलेक्टर ने परखी तैयारियां… - August 13, 2026




