तमनार। तहसील तमनार के शासकीय प्राथमिक शाला कचकोबा में प्रधान पाठक द्वारा बच्चों को पढ़ाने में लापरवाही व शाला विकास समिति से दुर्व्यवहार से परेशान होकर ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया। शाला प्रवेश उत्सव में शाला विकास समिति सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार व बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते नारेबाजी की गई। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मोनिका गुप्ता व टीम ने ग्रामीण अभिभावकों, शाला विकास समिति सदस्यों के साथ चर्चा परिचर्चा कर शांत कराते ताला खुलवाया गया। शाला विकास समिति
के संतोष यादव उप सरपंच ने बताया
कि प्रधान पाठक खेमराज तिवारी को
जाकर पूछने पर कहा कि तुम कौन हो मैं नहीं जानता और मेरा स्कूल है, तुम लोगों का कोई मतलब नहीं है, करके दुर्व्यवहार किया। ग्रामबासियों ने विगत सालों से उनके दुर्व्यवहार व पढ़ाई में लापरवाही को लेकर हटाने की शिकायत कर चुके है। स्कूल समय में नहीं आने व एक भी विषय को नहीं पढ़ाने से बच्चों का भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हे।

- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
