बरमकेला। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन बरमकेला ने जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नाम पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी बरमकेला को शिक्षक व्यवस्था सूची निरस्त करने के संबंध में ज्ञापन सोंपा। विषय एवं संदर्भ संबंध में लेख है कि कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के शिक्षक संलग्नीकरण आदेश क्रमांक दिनांक अनुसार संलग्नीकरण दूर दराज शालाओं में किया गया हे, जबकि मंत्रालय निर्देश अनुसार दर्ज संख्या के अनुपात एवं स्वीकृत पद के अनुसार किया जाना था अतएव मूल शाला से निर्धारित दूर करने पर नियमानुसार यात्रा भत्ता प्रदान करना सुनिश्चित करें तथा अभी निकट भविष्य में प्रधान पाठक पदोन्नति किया जाना है, तथा अभी जिला स्तरीय स्थानातरण प्रक्रिया में है, अपने संकल में रहते दूसरे संकुल में व्यवस्था न भेजा जावे, अतः उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उक्त शिक्षक व्यवस्था सूची को निरस्त करने का कष्ट करें।

- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
