सारंगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टिमरलगा में सरपंच के लिए उप चुनाव संपन्न हुआ।वहीं मिली जानकारी के अनुसार सरपंच के लिए उप चुनाव में 3 प्रत्याशी मैदान पर उतरे हुए थे। यह उप चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ और इस चुनाव में अनुपमा मुन्ना पटेल ने बाजी मारी है। अनुपमा मुन्ना पटेल को 937 वोट मिले हैं व दो और उम्मीदवार कमला को 404 वोट एवं शकुंतला को 411 वोट प्राप्त हुए हैं।वही अनुपमा मुन्ना पटेल ने 526 वोटों पर विजय प्राप्त की है।

ज्ञात हो कि यह उप चुनाव 27 तारीख को निर्धारित किया गया था, जिसमें तीनों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया और सबसे आगे अनुपमा मुन्ना पटेल ने बाजी मारी है, जिससे लोगों में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है।वहीं बता दें कि मुन्ना पटेल पहले उपसरपंच रह चुके हैं, जिसमें उन्होंने ग्रामीणों के लिए अच्छे काम किए हुए थे और इसी का परिणाम आज देखने को मिला है और आज उनकी पत्नी टिमरलगा सरपंच उप चुनाव में बाजी मारी है।
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
