जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र से वहशी युवक द्वारा 6 साल के मासूम बच्ची के साथ हैवानियत किए जाने की खबर निकल कर सामने आई है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत के कुछ ही घंटों के बाद आरोपीके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज केर हिरासत में लेकर रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त को शाम 5:30 बजे मोहल्ले का अमन सारथी उसकी 6 साल की मासूम बेटी को घर के ऊपर रूम में लेजाकर गलत काम करने का प्रयास कर रहा था।
बच्ची जब जोर से रोने लगी तब आरोपी युवक ने उसे छोड़ दिया। तब वह दौड़ते हुए घर आई और अपने दादी व मां को बताई। लोक लाज के भय से परिवार वालों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई थी। आरोपी का हौसला बढ़ता देख परिवार वालों ने 26 अगस्त को थाने में आकर मामले की शिकायत दर्ज कराये। शिकायत के 3 घंटे बाद ही कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर रिमांड पर भेज दिया है।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
