रविवार को रायपुर में हुए हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। मामला नवा रायपुर और माना से लगे एक खदान का है। ब्लू वाटर लेक एरिया नाम से मशहूर इस हिस्से में रविवार को युवकों का जमावड़ा था, इसी दौरान पानी से भरी खदान में 3 युवक डूब गए। इनमें से 2 के शव बरामद किए जा चुके हैं, तीसरे की तलाश जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर माना थाने की टीम और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे । रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। फिलहाल दो युवकों की लाश बरामद की गई है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में मोहम्मद नदीम अंसारी, फैजल आजम और शाहबाज अंसारी की मौत हुई है। तीनों युवक की उम्र 20 से 25 साल के बीच थी। तीनों ही रायपुर के बीरगांव इलाके के गाजी नगर के रहने वाले थे।

संडे इंजॉय करने आए थे
जानकारी के मुताबिक तीनों अपने एक दोस्त असगर अली के साथ ब्लू वाटर लेक नाम से मशहूर इस खदान के पास संडे की शाम इंजॉय करने पहुंचे थे। कपड़े उतार कर तीनों पानी
में चले गए। फिर अचानक दिखाई देना बंद हो गए। किनारे पर मौज्द असगर अली आसपास मौजूद दूसरे लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा, कोर्ड देखो प्लीज… बचाओ मेरे दोस्त दिखाई नहीं दे रहे… वह कहता रहा। असगर लगातार पूछ रहा था कि किसी को तैरना आता है क्या… मगर उसे वक्त रहते मदद नहीं मिली और उसके बाद उसी ने पुलिस को खबर दी।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
