छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से कानून के रखवालों का खौफनाक चेहरा सामने आया है. जहां खाकी बेलगाम हो चुकी है. पुलिस वालों की गुंडों की तरह बर्ताव करते नजर आ रहे हैं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, कुछ पुलिसकर्मी अपने खाकी का रौब दिखाते हुए महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटकर लताड़ते हुए दिखाई दिए हैं. जिसका वीडियो सामने आया है. वहीं इस मामले से अब पुलिस के आला अधिकारी भी पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं. बता दें कि, जिले के तिलसीवा गांव में पुलिस वाले अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे. जहां उनका महिलाओं के साथ जमकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि, रक्षक अपना आपा खो बैठे. उसके बाद आरक्षक ने महिला को जमीन पर लेटाकर लात बरसाए. इतना ही नहीं कुछ पुलिस वालों ने तो महिलाओं को दौड़ाते भी दिखे.

जानकारी के अनुसार, तिलसीवां गांव में 18 से ज्यादा लोगों ने गौठान की जमीन पर कब्जा कर रखा था. प्रशासन ने इन्हें नोटिस जारी किया था, लेकिन जब इन्होंने कब्जा खाली नहीं किया, तब प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची. जहां पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ था.
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
