गोठानों में चल रही अनियमितताओं का खुलासा करने शनिवार से 22 मई तक प्रदेश व्यापी अभियान की जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में निकटवर्ती गोठानों में जनता के सामने पंचनामा बनाएगी। साथ ही गोठानों के नाम से चल रहे भ्रष्टाचार की पोल खोलेगी। भूपेश सरकार द्वारा गोठानों में गोमूत्र और गोबर खरीदने के नाम पर बड़े पैमाने की गड़बड़ी की जा रही है।

हर गांव के सरपंच स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं किसानों को राज्य सरकार परेशान कर रही है। कांग्रेस की सत्ता से जुड़े दलाल गोठानो की आड़ मे खुले आम गड़बड़ी कर रहे हैं। 14 और 15वें वित्त आयोग सहित मनरेगा व डीएफएम मद की राशि का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। दो रुपए किलो में गोबर खरीदी को ओपी चौधरी ने नौटंकी बताया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
