पुलिस पर आरोप ! धोखाधड़ी मामले में शिकायत के 13 दिन बाद भी पुलिस ने दर्ज नही किया एफआईआर…
रायगढ़। जमीन संबंधी धोखाधड़ी मामले में शिकायत के 13 दिन बाद भी चक्रधरनगर पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज किया है और न ही पीड़ित पक्षों का बयान दर्ज किया है।जिससे वो बार बार थाने का चक्कर काट रहे हैं।
पीड़ित नीरज पटेल ने बताया कि उसके 6 भाई बहन के नाम से ग्राम सपनई में 2 एकड़ 10 डिसमिल की सामिलाती जमीन है । जिसका सौदा प्रकाश गुप्ता निवासी रामगुडीपारा व सैय्यद अंसार अली दानी पारा के माध्यम से क्रेता संदीप अग्रवाल पिता फत्तेचंद अग्रवाल निवासी कृष्णा बिहार कालोनी ढिमरापुर व चिराग जिंदल पिता सुनील कुमार जिंदल निवासी कृष्णा बिहार कालोनी से हुआ था। जिसमें उन्होंने कुछ रकम बतौर एडवांस दिया गया था और शेष राशि का भुगतान रजिस्टी के बाद बैंक के माध्यम से देने का आश्वासन दिया था। 18 अप्रैल को प्रकाश गुप्ता तथा सैय्यद अंसार अली इन्हें रजिस्टी कार्यालय ले आए और क्रेता के पक्ष में इनकी रजिस्टी बयनामा निष्पादित करा दिए। इसके बाद जब इनके द्वारा बकाया चैक की राशि की मांग की गई तो आज कल करते हुये टाल मटोल करते गये। तब इन्होंने तहसीलदार रायगढ़ के समक्ष प्रमाणीकरण पर रोक लगाये जाने आवेदन प्रस्तुत किया।जिस पर इन्हें फोन से गाली गलौज कर जेल भेजने की धमकी मिली। पीड़ित ने बताया कि प्रकाश गुप्ता व सैय्यद अंसार अली द्वारा इनके साथ धोखाधड़ी की गई है लेकिन थाने में शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुईं है। ऐसे में 19 दिन से पीड़ित पक्ष परेशान हैं और उनका अब तक बयान दर्ज नहीं किया गया है।
क्या कह्ते हैँ थाना प्रभारी
मामले की शिकायत हुई होगी, इसकी जांच कराते हैं। वहीं दोनों पक्षों को थाने बुला कर उनका बयान लेते हैं।फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशांत राव अहेर, टीआई चक्रधर नगर
