बुधवार रात वार्ड क्रमांक 34 की भाजपा पार्षद पुष्पा निरंजन साहू ने जहर का सेवन कर लिया। लगातार उल्टी करने पर परिजन ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है | वे फिलहाल खतरे से बाहर बताई गई हैं। सालभर पहले कांग्रेसी पार्षद संजना शर्मा ने जहर पीकर जान दी थी।

अब एक और महिला पार्षद द्वारा जहर पीए जाने की खबर सुनते लोग सन्न रह गए। आत्महत्या की कोशिश करने वाली पार्षद पुष्पा साहू ने बताया कि वे जब से चुनाव जीती हैं, तब से वार्ड का कलेश्वर साहू उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। कुछ लोगों ने एट्रोसिटी के मामले में फंसाने की कोशिश भी की। इसमें जेल भी जा चुके हैं ।
24 अप्रैल को जमानत पर छूटे हैं। 20 25 गुंडों ने पति निरंजन साहू पर लाठी हथियार से हमला किया। निरंजन के पैर और हाथ में गंभीर चोट आई है। 13 मई को निरंजन साहू पैर का इलाज कराने गढ़उमरिया गए थे। घर में पार्षद पुष्पा खाना बना रही थीं। उसी दौरान वार्ड के ही कलेश्वर साहू व अन्य लोग घर में घुसे और अभद्रता थी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की इसलिए ऐसा कदम उठाना पड़ा।
70 वोटों से जीती थीं चुनाव
पुष्पा साहू ने बताया कि विपक्षी 3 बार चुनाव लड़ चुके है। उन्हें हर बार चुनाव में हार मिली है। 2018 में पहली बार बीजेपी की प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ीं। वार्ड में कुल 4 हजार वोटर हैं। पिछले चुनाव में 23 सौ के करीब मतदान हुआ था। कांग्रेस प्रत्याशी को 70 वोटों से हराया। दरअसल वार्ड में कांग्रेस और भाजपा से जुड़े लोग सटटा व जुए के साथ शराब की अवैध बिक्री करते हैं। इसे लेकर खींचतान होती रहती है। सूचना मिलने के बाद पुष्पा का हाल जानने नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी अस्पताल पहुंचीं।
- प्राचार्य एल.पी. पटेल का संलग्नीकरण सत्र बढ़ा, सुदीप्त प्रधान को मिला सेजेस स्कूल का प्रभार… - June 22, 2026
- तहसील कार्यालय पहुंचीं कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा… बीज उत्सव में सीड बॉल रोपकर दिया हरियाली का संदेश… - June 22, 2026
- सारंगढ़:रेडक्रॉस को मिलेगा नया विस्तार, सेवा कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार… - June 22, 2026


